Uncategorised

विष्णु देव साय ने किसानों से की सौजन्य मुलाकात, धान अंतर राशि होली से पूर्व खातों में भेजने की घोषणा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पहले उनके बैंक खातों में अंतरित करने की घोषणा पर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। किसानों ने धान तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

उन्होंने किसानों को बताया कि अब उन्हें ब्याज मुक्त पूंजी और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे पहले के उच्च ब्याज वाले ऋण की समस्या समाप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष खरीदे गए 141 लाख मीट्रिक टन धान के लिए 25 लाख 24 हजार किसानों के खातों में अंतर की राशि होली से पहले भेजी जाएगी।

28 फरवरी को बिलासपुर जिले से राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश में इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button