Uncategorised

समोदा गांव में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: प्रशासन और पुलिस ने फसल नष्ट कर आरोपियों को जेल भेजा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग जिले में करीब 5-6 एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन का बुलडोजर कार्रवाई अभियान

दुर्ग – जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और दुर्ग पुलिस ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में खेत में लगे अफीम के पौधों को काटकर नष्ट किया जा रहा है। वहीं बुलडोजर चलाकर पूरी फसल को मिट्टी में मिलाया जा रहा है।


भाजपा नेता समेत दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।


फसल की कीमत करोड़ों में आंकी गई

जानकारी के मुताबिक, इस अवैध अफीम खेती की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रशासन ने फसल को तुरंत नष्ट कर दिया ताकि इसे किसी भी तरह से बाजार में न बेचने दिया जा सके।


सियासी तूल: भूपेश बघेल ने उठाए गंभीर आरोप

मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन होना चाहिए।


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी

प्रशासन और पुलिस टीम ने फसल नष्ट करने के साथ-साथ पूरे इलाके में सख्त निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी अवैध खेती की घटनाओं को रोकने के लिए सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button