रायगढ़

संस्कार पब्लिक स्कूल में रामचंद्र ने किया ध्वजारोहण।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को आजादी के पर्व में झंडा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था के डायरेक्टर बालमुकुंद शर्मा, मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, प्राचार्या रश्मि शर्मा की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया। इसके बाद मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने आजादी का अर्थ बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, सीपी देवांगन ने स्वतंत्रता का महत्व बताया इस पावन अवसर पर संगीत शिक्षक हुमेश त्रिपाठी और पूर्व छात्र प्रिंस सिंग ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया जिसको फेसबुक में लाइव किया गया। इसे सैकड़ों लोगों ने देखा और सराहा। कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button