देश विदेश

देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मंजूरी; डिजी यात्रा सुविधा की भी शुरुआत

Advertisement

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया गया है, जो 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस नए शेड्यूल के तहत कुल 34 उड़ानों को मंजूरी दी गई है और कई उड़ानों के समय में बदलाव भी किया गया है। साथ ही कुछ नए शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ा गया है।

12 शहरों से सीधी कनेक्टिविटी
नए समर शेड्यूल में देहरादून से दिल्ली, अहमदाबाद, कुल्लू, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ़ सहित कुल 12 शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित होंगी। हालांकि इस बार भुवनेश्वर के लिए उड़ान शामिल नहीं की गई है।

नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए नई उड़ानें
समर शेड्यूल के तहत पहली बार देहरादून से नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू की गई हैं। IndiGo द्वारा संचालित देहरादून-नवी मुंबई फ्लाइट आज से शुरू होगी। यह उड़ान शाम 5:35 बजे देहरादून पहुंचेगी और 6:10 बजे वापस नवी मुंबई के लिए रवाना होगी। करीब 2 घंटे 25 मिनट में यह दूरी तय की जाएगी।

डिजी यात्रा सुविधा का शुभारंभ
एयरपोर्ट पर आज से ‘डिजी यात्रा’ सुविधा की भी शुरुआत की जा रही है, जिसका वर्चुअल उद्घाटन किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा किया जाएगा।

इस सुविधा के जरिए यात्री बिना किसी दस्तावेज दिखाए केवल फेस रिकग्निशन के आधार पर एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकेंगे। इससे चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक होगी।

कैसे काम करेगी डिजी यात्रा
यात्रियों को मोबाइल में डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड कर आधार और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फ्लाइट डिटेल और फोटो अपलोड करनी होगी। एयरपोर्ट पर कैमरे यात्री का चेहरा स्कैन कर गेट स्वतः खोल देंगे। यात्रा के 24 घंटे बाद डेटा स्वतः डिलीट हो जाएगा।

यात्रियों के लिए नई सुविधाएं
एयरपोर्ट पर अब वाई-फाई, बुक रीडिंग एरिया और बच्चों के लिए किड्स जोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों का अनुभव और बेहतर होगा।

समर शेड्यूल, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई ये सुविधाएं यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक आसान, तेज और आधुनिक बनाएंगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button