देश विदेश
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, महाराष्ट्र लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Advertisement
कोटा-उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार क्रूजर, ट्रक चालक समेत 8 लोग घायल; खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
खड़े ट्रक में जा घुसी क्रूजर गाड़ी
राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
ट्रक चालक समेत 8 लोग घायल
हादसे में ट्रक चालक समेत 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहे थे। इसी दौरान कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई।





