छत्तीसगढ़

रायगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा: पत्थरों के नीचे दबकर श्रमिक की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पत्थर से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक श्रमिक की पत्थरों के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह
मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के जमरगी-डी जंगल से एक ट्रैक्टर चालक श्रमिकों के साथ ट्राली में पत्थर लोड कर ला रहा था। जैसे ही वाहन ग्राम रामपुर-जमरगी गार्ग के घाट के मोड़ पर पहुंचा, चालक की तेज और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

पत्थरों के नीचे दबा श्रमिक, मौके पर मौत
इस हादसे में ग्राम जबगा निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा (55 वर्ष) ट्राली में लदे पत्थरों के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मर्ग कायम, चालक पर मामला दर्ज
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button