अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन ‘अंकुश’ में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, स्टाईगर गोटी से दांव लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

 

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ खेल

पुलिस को सूचना मिली थी कि तराईमाल क्षेत्र में कुछ लोग स्टाईगर गोटी से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की, जहां दो व्यक्ति पेड़ के नीचे जुआ खेलते पाए गए।

दो आरोपी गिरफ्तार, सामग्री और नकदी जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार डिस्टाल्ले (28 वर्ष, निवासी जेलपारा, थाना जूटमिल रायगढ़) और अभय चौहान (25 वर्ष, निवासी विजयपुर मां बिहार कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर रायगढ़) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार से 03 नग स्टाईगर गोटी और एक पुराना टॉवेल तथा आरोपी अभय चौहान से एक प्लास्टिक बोरी और ₹1,700 नगद बरामद कर जब्त किया।

कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों द्वारा हार-जीत का दांव लगाकर जुआ संचालित करना स्वीकार किए जाने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button