देश विदेश

बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, राज्यपाल ने पद की शपथ दिलाई, पीएम मोदी समारोह में शामिल हुए

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता: बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. समारोह में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए.

शुभेंदु के साथ पांच मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई, जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में शुक्रवार को कोलकाता में हुई बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुनाव गया था. बाद में अमित शाह ने मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु के नाम की घोषणा की.

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद है. एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए. पार्टी नेताओं का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व का आना पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बनाने की अहमियत को दिखाता है.

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने दंडवत प्रणाम किया

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर दंडवत होकर जनता का अभिवादन किया.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button