खेल

रोहित शर्मा बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान! ब्रॉडकास्टर का ब्लंडर

Advertisement

हैदराबाद: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर से हुई एक बड़ी गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. ब्रॉडकास्टर के ग्राफिक में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन की जगह भारतीय खिलाड़ी दिखाई दिए. इस ग्राफिक को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मैच के लाइव प्रसारण के दौरान हुई, जब ब्रॉडकास्टर ने गलती से भारतीय खिलाड़ियों से जुड़े विजुअल्स दिखा दिए. ग्राफिक की ऊपरी लाइन पर तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के टेस्ट करियर के आंकड़े लिखे थे, लेकिन नाम भारतीय खिलाड़ियों के थे.

इस लिस्ट में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया. इसके अलावा शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के नाम शामिल थे.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे इस टेस्ट मैच में हुई इस गलती पर दर्शकों का ध्यान तब गया, जब सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे. फैंस यह देखकर हैरान रह गए कि जिस मैच में भारतीय टीम शामिल ही नहीं थी, उसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी कैसे दिखाई दे रहे थे. कई लोगों ने इसे प्रोडक्शन की नाकामी बताया, तो कुछ ने इस गड़बड़ी पर मजाक उड़ाया. इस ग्राफिक को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.

ब्रॉडकास्टर ने इस पूरी घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन यह गलती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. इसके अलावा, कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत के प्रति जुनूनी रहता है. एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘पाकिस्तान खुद को शर्मिंदा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता.’

एक और यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चयन समिति अब फोटोशॉप पर ओवरटाइम कर रही है.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ कभी कोई अच्छी पारी नहीं खेली है, इसलिए इन ग्राफिक्स में कुछ भी गलत नहीं है.’

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट
द्विपक्षीय सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने दूसरे दिन 413 रन बनाए. नजमुल हुसैन शांतो ने 101 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मोमिनुल हक ने भी 91 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने पांच विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए. खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 106/1 का स्कोर बना लिया था. उनके सलामी बल्लेबाज अजान अवैस और इमाम-उल-हक ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button