Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को आगरा पहुंचे। वे ताजमहल का दीदार करेंगे, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और रिहर्सल भी हुई है।
आगरा। भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को आगरा आए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सबसे पहले ताजमहल पहुंचे। वह अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंंटा की देरी से ताजमहल आए। उन्हें सुबह 9:45 बजे ताजमहल पहुंचना था, लेकिन वह करीब सवा 10 बजे पहुंचे।
इससे पहले रविवार को अमेरिकी टीम भी साथ रही। उनके दौरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर उनकी विजिट के समय कुछ देर के लिए पर्यटकों का प्रवेश रोका जा सकता है।
चार घंंटे ताजमहल में रहेंगे
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो विशेष वायुयान से सोमवार को खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास पहुंचे। वहां से बैटरी कार से ताजमहल गए। होटल अमर विलास में लंच के बाद वह दोपहर 12:50 बजे विशेष वायुयान से जयपुर के लिए रवाना हाेंगे।
Advertisement
Advertisement