देश विदेश

अहमदाबाद में इबोला वायरस का संदिग्ध मामला, मरीज क्वारंटाइन; अफ्रीका यात्रा इतिहास के बाद अलर्ट बढ़ा

Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद में इबोला वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संदिग्ध मरीज को सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उसके संपर्क में आए दो अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। फिलहाल सभी की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अफ्रीका यात्रा से लौटे व्यक्ति में लक्षण, अस्पताल में निगरानी में रखा गया

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय बैंककर्मी अमीरी लोकाला हाल ही में कांगो (अफ्रीका) से मुंबई होते हुए वडोदरा पहुंचे थे। संभावित संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें अहमदाबाद सिविल अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। उनके संपर्क में आए दो लोगों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है।

अभी पुष्टि नहीं, टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

राज्य के आरोग्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने बताया कि फिलहाल मरीज में इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। तीनों व्यक्तियों को 11 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

अफ्रीका में फैला है इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी

इबोला वायरस मुख्य रूप से अफ्रीका के कांगो, युगांडा, सूडान, गैबॉन, गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन जैसे देशों में सक्रिय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य खतरा मानते हुए एडवाइजरी जारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संक्रमण के चलते अब तक करीब 150 लोगों की मौत और सैकड़ों संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है।

भारत में एयरपोर्ट और बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी

भारत सरकार और DGCA ने भी अलर्ट जारी करते हुए अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। एयरलाइंस को प्रोटोकॉल फॉलो करने और संदिग्ध मरीजों को तुरंत आइसोलेशन में रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही विमान में PPE किट, मास्क और ग्लव्स अनिवार्य किए गए हैं ताकि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button