छत्तीसगढ़रायगढ़

मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल की उपस्थिति में लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर

Advertisement

सियारपाली में हुई मासिक बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सियारपाली में रमाकांत राठिया के निवास पर लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बूथ स्तर को मजबूत करने की बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दी गई सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी

बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा मंत्री एवं लोईंग मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और बूथ स्तर की मजबूती पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने सफल 12 वर्ष पूर्ण किए हैं, जिनमें देश के विकास को नई दिशा और गति मिली है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि यही संगठन की वास्तविक शक्ति है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देशहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी कार्यकर्ताओं के बीच साझा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना पर सहमति बनी।

संगठन विस्तार पर विशेष फोकस, समाज के हर वर्ग से संपर्क बढ़ाने का आह्वान

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समाज के सभी वर्गों से निरंतर संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन

बैठक में जिला भाजपा मंत्री एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिनिकेतन प्रधान, महामंत्री छबि पटेल, महामंत्री मुरारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोहर प्रधान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव बेहरा, जनपद पंचायत सदस्य शुकलाल चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज भोय सहित अनेक पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button