छत्तीसगढ़

बागबाहरा थाना क्षेत्र के मौलीमुड़ा में बाइक चोरी, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बागबाहरा । महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम मौलीमुड़ा में एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बाइक मालिक पुरुषोत्तम साहू, ग्राम खुटेरी निवासी, वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में कार्यरत हैं और कार्य की वजह से मौलीमुड़ा में किराये के मकान में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बाइक हीरो एचएफ डिलक्स (CG 06 GH 5101), जो उन्होंने 7 सितंबर 2021 को बसना से खरीदी थी, उसे 5 जून की रात राइस मिल के सामने मुख्य सड़क किनारे किराए के मकान के सामने खड़ा किया गया था।

रात करीब 2:30 बजे तक बाइक सुरक्षित थी, लेकिन सुबह 5:00 बजे उठने पर बाइक गायब मिली।

पुलिस ने शुरू की जांच
बाइक चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर सुराग जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button