छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में वाटर स्पोर्ट्स का महाकुंभ शुरू : सेंध लेक में राष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग चैम्पियनशिप का शानदार आगाज

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। नवा रायपुर के सुरम्य सेंध लेक में शुक्रवार से 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिका चैम्पियनशिप’ का रोमांचक सफर शुरू हो गया है। भारतीय कायाकिंग कैनोइंग और छत्तीसगढ़ कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर विधिवत स्पर्धा की शुरुआत की घोषणा की।

देशभर के 24 राज्यों से पहुंचे 800 खिलाड़ी

इस राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए देश के 24 राज्यों से लगभग 800 उत्कृष्ट खिलाड़ी और खेल अधिकारी राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इस घरेलू मैदान पर मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से भी 45 प्रतिभावान खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button