छत्तीसगढ़ में जल्द निकलेंगी सरकारी नौकरियों की नई भर्तियां, CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान; CGPSC अध्यक्ष की भी होगी नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल्द ही सरकारी विभागों में नए पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी।

CGPSC अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CGPSC की वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
सरकारी विभागों में निकलेंगी नई भर्तियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नए पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी।
सरकार युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठा रही है। इस घोषणा के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।





