छत्तीसगढ़ PHE विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों का हुआ तबादला

अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों की बदली, 26 नवंबर को जारी हुआ आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। विभाग ने 26 नवंबर 2026 को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के पहले पृष्ठ में 43 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, अधीक्षण अभियंता प्रमोद सिंह कट्लम को मंडल अंबिकापुर से मंडल रायपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं बी.एन. भोयर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह एस.एन. पाण्डेय को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। विभागीय आदेश में अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना का विवरण भी शामिल है।





