रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की साप्ताहिक परेड में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिया सलामी, अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement Carousel

उत्कृष्ट वेशभूषा और अनुशासित प्रस्तुति वाले पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत, जवानों को कराया गया स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास

रायगढ़, 27 नवंबर 2026। पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की वेशभूषा, अनुशासन तथा टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट और अनुशासित प्रस्तुति वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया।

स्क्वाड ड्रिल में जवानों ने दिखाया अनुशासन और तालमेल

परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जवानों ने निर्धारित कमांड के अनुसार कदमताल, आपसी तालमेल और एकरूपता का प्रदर्शन किया। एसएसपी ने स्वयं परेड की गतिविधियों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को सभी कमांड और निर्धारित नियमों का अनुशासन के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया।

नियमित परेड से मजबूत होती है टीम भावना : एसएसपी

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता और टीम भावना बनाए रखने में नियमित परेड की महत्वपूर्ण भूमिका है। परेड केवल औपचारिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह पुलिसकर्मियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से जवानों में अनुशासन और सामूहिक कार्यक्षमता विकसित होती है, जिसका लाभ पुलिस के दैनिक कार्यों और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान मिलता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button