रायगढ़

युवाओं को अप्रेंटिसशिप से रोजगार दिलाने पर जोर, पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Advertisement
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरण

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़े लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

बैठक में जिले के युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना की समीक्षा की गई। सीईओ ने कहा कि कक्षा दसवीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को उद्योगों के माध्यम से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

पीवीटीजी समुदाय के प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

बैठक में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समुदाय के प्रत्येक पात्र परिवार तक आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

शिविर लगाकर समस्याओं का करें प्राथमिकता से समाधान

सीईओ ने कहा कि पीवीटीजी समुदाय के परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों को शिविर आयोजित कर सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button