छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी अहम भूमिका : अरुण साव, 6 राज्यों के 150 युवाओं से किया संवाद

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए छह राज्यों के 150 युवाओं ने उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। भारत सरकार के ‘वंदे मातरम शिविर’ के तहत त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से युवा छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। सप्ताहभर के प्रवास के दौरान युवाओं ने प्रदेश की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक विरासत और विकास गतिविधियों को करीब से जाना।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत से हुए रूबरू

सप्ताहभर के भ्रमण के दौरान अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं, रहन-सहन और खानपान को समझा। इस दौरान उन्हें एक-दूसरे के राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को जानने का भी अवसर मिला। प्रवास के अंतिम दिन सभी युवाओं ने नवा रायपुर स्थित उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निवास कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किए।

2047 तक विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं पर

युवाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और उसका नेतृत्व करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी। देश के युवाओं में वह योग्यता, क्षमता और आत्मविश्वास मौजूद है, जिसके बल पर भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाया जा सकता है।

संस्कृति और सभ्यता के सम्मान के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की संस्कृति, सभ्यता और गौरव के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें। अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें तथा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button