छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे-30 पर दौड़ते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Advertisement
Advertisement Carousel

बालोद। नेशनल हाईवे-30 पर आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कच्चा लोहा लेकर जा रहे एक 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

नारायणपुर से रायपुर जा रहा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पुरूर थाना क्षेत्र में बिजली कार्यालय के सामने की है। ट्रक क्रमांक CG-04-QH-9770 कच्चा लोहा लेकर नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 1:15 बजे ट्रक से अचानक धुआं निकलने लगा।

कुछ ही देर में आग ने लिया विकराल रूप

चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही ट्रक में लगी आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाई और ट्रक से छलांग लगा दी।

चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक आग की लपटों से घिरने से पहले ही चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button