छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर धर्मांतरण को लेकर बवाल, शिक्षक के घर प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Advertisement
Advertisement Carousel

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धमतरी के बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बहरी झोरकी में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां शासकीय शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा के घर आयोजित प्रार्थना सभा में कथित धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। संगठनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक के घर आयोजित प्रार्थना सभा पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम पंचायत तिलोरा के आश्रित ग्राम बहरी झोरकी में प्राथमिक शाला के समीप स्थित शासकीय शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा के घर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। हिंदू संगठनों को जानकारी मिली थी कि सभा में एक पास्टर सहित कुछ अन्य लोग मौजूद थे। संगठनों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां संचालित करने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे संगठन के कार्यकर्ता

सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले को लेकर प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई। संगठनों ने ग्राम निवासी ध्यान सिंह केरकेट्टा, नितेश केरकेट्टा और विजय केरकेट्टा की कथित भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।

आय के स्रोत और संपत्ति की जांच की मांग

संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच केवल कथित धर्मांतरण गतिविधियों तक सीमित न रखी जाए, बल्कि संबंधित व्यक्तियों के आय के स्रोत, आय-व्यय और संपत्ति की भी सक्षम विभाग से जांच कराई जाए। इसके साथ ही उनके जाति प्रमाण पत्रों की वैधता और जारी करने की प्रक्रिया की जांच सक्षम राजस्व अधिकारी से कराने का आग्रह किया गया है। फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button