रायगढ़

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का असर: मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे जुआ, चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement Carousel

जुर्डा रेलवे फाटक के पास चक्रधरनगर पुलिस की रेड, 7,920 रुपये नकद और तीन मोबाइल जब्त; जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

रेलवे फाटक के पास चल रहा था 52 पत्ती का जुआ

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम जुर्डा में कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 7,920 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुर्डा रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर ऑपरेशन अंकुश के नोडल अधिकारी सीएसपी राहुल उईके ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कोष्टापारा के दो निवासी शामिल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय साहू (35 वर्ष), निवासी बोईरदादर मालीडीपा, थाना चक्रधरनगर; अजीत दास महंत (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर, सरस्वती शिशु मंदिर के पास; किशन साहू (25 वर्ष) और नरेंद्र कुमार साव (44 वर्ष), दोनों निवासी कोष्टापारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ के रूप में की है।

7,920 रुपये और तीन मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दांव पर लगाई गई 7,920 रुपये की नकदी और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम की कार्रवाई

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और सीएसपी राहुल उईके के मार्गदर्शन में की गई। इसमें प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, महेंद्र कर्ष तथा आरक्षक नरेंद्र भारद्वाज और विद्याधर पटेल की अहम भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button