छत्तीसगढ़

डीजल-कबाड़ चोरों की पिटाई बनी जानलेवा : घायल सब इंस्पेक्टर के बेटे ने 5 दिन बाद तोड़ा दम, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से समाज का इंकार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा। कोरबा जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू के साथ कबाड़ चोरों ने जमकर मारपीट की। इस घटना में उसे सिर, हाथ, पैर, सीने में काफी चोटें आईं। एक्स-रे रिपोर्ट में कई जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि अंदरूनी स्तर पर भी चंद्रमणि को काफी नुकसान हुआ।

आरोपियों ने पीछा किया, रोककर की मारपीट
मामला दरअसल यह था कि, अपने एक दोस्त अरविंद राठौर के साथ रात्रि को चंद्रमणि गाड़ी से जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसका पीछा करने के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बुरी तरह से घायल चंद्रमणि का ट्रीटमेंट रायपुर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा था, जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

समाज की मांग, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद अंतिम संस्कार
इस घटना से चंद्रमणि के परिजन सहित समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं। समाज की ओर से कहा गया है कि, जब तक चंद्रमणि की जिंदगी को समाप्त करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तब तक मृतक का अंतिम संस्कार हम नहीं करने वाले हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button