रायगढ़ में “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, 15 से अधिक महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र जूटमिल वार्ड क्रमांक 32 फटहामुड़ा स्थित बूथ क्रमांक 116 में रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
इसी क्रम में खरसिया विधानसभा के ग्राम कुसमुरा में भी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने “मन की बात” कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
प्रधानमंत्री के संदेशों को बताया प्रेरणादायी
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और “विकसित भारत” के संकल्प पर दिए गए विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित लोगों ने इन संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।
15 से अधिक महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर 15 से अधिक मातृशक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण बिन्देश्वर सिंह ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केडिया, मंडल अध्यक्ष शैलेश माली, पार्षद त्रिनिशा चौहान, आईटी सेल सहसंयोजक प्रशांत सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहरून निशा, जिला उपाध्यक्ष आशिया बानो सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकसित भारत के संकल्प का आह्वान
कार्यक्रम के अंत में “विकसित भारत” और “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।







