Uncategorised

सूने फ्लैट में चोरी: रिटायर्ड फील्ड ऑफिसर के घर से लाखों के जेवर और नकदी पार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक सूने फ्लैट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रेशम विभाग के सेवानिवृत्त फील्ड ऑफिसर के फ्लैट में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।


इलाज के लिए 8 माह से मुंबई में रह रहा परिवार

जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बेलादुला स्थित Om Heights Apartment के फ्लैट नंबर A-301 में राकेश कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मंजू श्रीवास्तव रहते हैं। राकेश कुमार श्रीवास्तव रेशम विभाग के सेवानिवृत्त फील्ड ऑफिसर हैं।

बताया जा रहा है कि राकेश श्रीवास्तव कैंसर से पीड़ित हैं और इलाज के लिए अक्टूबर 2025 से अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रह रहे हैं।


सफाई करने पहुंची महिला ने देखी बिखरी हालत

फ्लैट की चाबी उनकी बहन विनिता श्रीवास्तव के पास रहती थी, जो उसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर A-303 में रहती हैं। प्रतिदिन सफाई के लिए आने वाली चंद्रकांति देवांगन सुबह करीब साढ़े 9 बजे चाबी लेकर घर की सफाई करती थी।

शनिवार सुबह जब चंद्रकांति फ्लैट खोलकर अंदर पहुंची, तो कमरे का ताला खुला और सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत विनिता श्रीवास्तव को सूचना दी।


आलमारी और लॉकर तोड़कर चोरी

दोनों ने घर की जांच की तो बेडरूम में रखी आलमारी का ताला और लॉकर टूटा मिला। कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। चेंजिंग रूम में जेवर रखने वाली आलमारी भी खुली मिली।

विनिता ने फोन पर मंजू श्रीवास्तव से जानकारी ली, जिसके बाद पता चला कि आलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और जेवर गायब हैं।


लाखों की चोरी की आशंका, जांच जारी

फिलहाल चोरी गई कुल संपत्ति का सही आकलन परिवार के रायगढ़ लौटने के बाद ही हो सकेगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

Chakradharnagar Police ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button