Uncategorised

ढिमरापुर रोड लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर रोड पर हुई लूट की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने राह चलते युवक से मारपीट कर ₹15,200 की लूट की थी।


देर रात घर लौटते युवक से की गई वारदात

प्रार्थी त्रिनाथ सामल (31 वर्ष), निवासी ढिमरापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रायपुर से लौटकर देर रात अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे आदित्य मोटर्स के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया और पैसे मांगने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसकी जेब से ₹15,200 लूटकर चैतन्य नगर की ओर फरार हो गए


सीसीटीवी और ह्यूमन इंटेलिजेंस से खुला राज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।


रामभाठा से दबोचे गए आरोपी

पुलिस ने आरोपियों को नीरज टोप्पो और शैलेष मिंज, निवासी रामभाठा, जवाहर नगर के रूप में चिन्हित किया और उन्हें रामभाठा मुक्तिधाम के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि लूट की रकम लेकर वे ओडिशा के झारसुगुड़ा घूमने चले गए थे, जहां अधिकांश रकम खर्च कर दी।


आदतन अपराधी निकले दोनों आरोपी

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनमें से एक आरोपी केवल तीन दिन पहले जेल से रिहा हुआ था, लेकिन बाहर आते ही फिर से अपराध में लिप्त हो गया।


बरामदगी और कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹700 नकद बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सहित निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, पीएसआई प्रिया साहू, एएसआई कोसो सिंह एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी का सख्त संदेश

शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस लूट, चोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button