Uncategorised

Chhattisgarh School Session : 2027-28 से बदलेगा शिक्षा सत्र, अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक वर्ष

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, देश के प्रमुख शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर लागू होगी नई व्यवस्था

रायपुर। Chhattisgarh School Session को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्रदेश के सभी शासकीय एवं संबंधित विद्यालयों में शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

16 जून से शुरू होने वाली वर्तमान व्यवस्था होगी समाप्त

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 16 जून से 30 अप्रैल तक संचालित होता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रणाली समाप्त हो जाएगी और राज्य में भी देश के अन्य प्रमुख शिक्षा बोर्डों की तरह शैक्षणिक वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा।

हालांकि, ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थियों को हर वर्ष 1 मई से 15 जून तक पहले की तरह ही गर्मी की छुट्टियां मिलती रहेंगी।

सत्र के पहले दिन ही मिलेंगी किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल

नई व्यवस्था के तहत विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को सत्र प्रारंभ होने के साथ ही शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी दिन से विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरण, स्कूल यूनिफॉर्म तथा अन्य छात्रहितैषी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पढ़ाई होगी अधिक व्यवस्थित और प्रभावी

स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों को सत्र के प्रारंभ से ही सभी आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो जाएंगे। इससे पढ़ाई का समय बचेगा, शिक्षण कार्य बिना देरी के शुरू होगा और विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बन सकेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button