Uncategorised

भारतीय रेलवे : स्क्रीनशॉट या व्हाट्सऐप टिकट से नहीं कर सकेंगे यात्रा, RailOne ऐप टिकट के लिए नए नियम जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने डिजिटल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि RailOne ऐप से बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी मोबाइल डिवाइस पर मान्य होगा, जिससे टिकट बनाया गया है। टिकट का स्क्रीनशॉट, फोटो या व्हाट्सऐप पर भेजा गया टिकट यात्रा के लिए वैध नहीं माना जाएगा।

टिकट जांच के समय मोबाइल दिखाना होगा अनिवार्य
रेलवे के अनुसार डिजिटल टिकट यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर और डिवाइस से जुड़ा होता है। टिकट जांच के दौरान यात्री को वही मोबाइल फोन दिखाना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को अपनी पहचान के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना भी जरूरी होगा।

स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड टिकट पर क्यों लगी रोक
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्क्रीनशॉट या व्हाट्सऐप पर भेजे गए टिकटों के दुरुपयोग की संभावना रहती है। एक ही टिकट को कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने की कोशिश की जा सकती है। इसी कारण रेलवे ने केवल मूल डिजिटल टिकट को ही मान्यता देने का फैसला किया है।

यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले टिकट अपने ही मोबाइल डिवाइस में सुरक्षित रखें और टिकट जांच के समय वही मोबाइल प्रस्तुत करें। नियमों का पालन नहीं करने पर यात्री को बिना टिकट माना जा सकता है और नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button