Uncategorised

Parliament Monsoon Session 2026 : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, 25 दिनों में होंगी 19 बैठकें

Advertisement

13 अगस्त तक चलेगा सत्र, सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से रचनात्मक सहयोग की अपील की

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को पूरा करने की तैयारी में है।

सर्वदलीय बैठक में 40 दलों के नेताओं ने लिया हिस्सा

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को संसद भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें करीब 40 राजनीतिक दलों के 50 से अधिक नेताओं ने भाग लिया।

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों से अपील की कि वे महत्वपूर्ण मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा में भाग लें और संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें।

लोकसभा अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की अध्यक्षता की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधायी कार्यों और अन्य प्रस्तावित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

सार्थक चर्चा पर दिया गया जोर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद में रचनात्मक चर्चा, प्रभावी भागीदारी और उच्च संसदीय परंपराओं का पालन लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए चर्चा में भाग लेने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button