Uncategorised
Raipur Chori Case : सीए कार्यालय में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में कार्यालय के पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते और उसके साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव को गिरफ्तार किया गया है।
₹7.80 लाख नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹7.80 लाख की नकदी बरामद कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कार्यालय में पहले कार्यरत था, जिसके कारण उसे ऑफिस की गतिविधियों और व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
30 घंटे में सुलझा मामला
Raipur Chori Case में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और त्वरित जांच के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।







