Uncategorised

कोरबा ब्रेकिंग : कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर धमाके के बाद भीषण आग, मजदूर सुरक्षित

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को बॉयलर में हुए तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। विस्फोट के बाद कुछ ही समय में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

धमाके के बाद फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

बॉयलर में धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं और काले धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। आग की चपेट में फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक ट्रक भी आ गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और अन्य विभागों की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। कई दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

सभी मजदूर सुरक्षित, क्षेत्र किया गया सील

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि हादसे में फैक्ट्री के सभी मजदूर सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता आग पर जल्द नियंत्रण पाना है।

सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र सील कर दिया गया है। आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है और पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा है।

आग के कारणों की जांच जारी

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बॉयलर में विस्फोट के बाद आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button