Uncategorised

Raigarh Crime News : कोतवाली पुलिस ने दो चोरी मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाला व्यवसायी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर:

  • चोरी के गैस सिलेंडर
  • चांदी का पायल
  • निर्माणाधीन मकान से चोरी किया गया तांबा तार
  • चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल

बरामद की है।

सुभाष नगर सूने मकान में हुई थी चोरी

पहला मामला सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। जांच में घर से दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी सामने आई थी।

इस मामले में कोतवाली थाना में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

निर्माणाधीन मकान से कॉपर केबल चोरी

दूसरा मामला भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान का था। यहां से करीब 90 हजार रुपये कीमत के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड और बिजली सामग्री चोरी की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूली दोनों वारदात

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के संदेही विवेक सारथी और उसका नाबालिग साथी कोतरारोड ओवरब्रिज के पास घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने बताया कि सुभाष नगर स्थित सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर गैस सिलेंडर, चांदी का पायल और किराना सामान चोरी किया था। वहीं निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल को जलाकर तांबा निकाल लिया था।

चोरी का सामान खरीदने वाला व्यवसायी भी गिरफ्तार

आरोपियों ने चोरी का गैस सिलेंडर और तांबा श्याम टॉकीज रोड स्थित अल्का स्टील में बेचना बताया। पुलिस पूछताछ में दुकान संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button