रायगढ़

Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी में अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Advertisement

धमतरी/रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत धमतरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

युवाओं को दिए गए प्रशस्ति पत्र

कार्यक्रम में अभियान से जुड़े युवाओं को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत में युवाओं की भूमिका बताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण में नशामुक्त युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति : ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button