रायगढ़

Guru Samman Raigarh : रायगढ़ में गुरु सम्मान का भव्य आयोजन, 200 से अधिक शिक्षक और समाजसेवी हुए सम्मानित

Advertisement

रायगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नव निर्माण संकल्प समिति, रायगढ़ एवं दैनिक क्रांतिकारी संकेत के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम ऑडिटोरियम (पंजरी प्लांट) में भव्य गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें शिक्षा, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 200 से अधिक विभूतियों का शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत की रही उपस्थिति

समारोह में खरसिया विधायक उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, भाजपा नेता महेंद्र यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, सेंट माइकल स्कूल के प्राचार्य फादर सुशील टोप्पो, वरिष्ठ शिक्षाविद चंद्र प्रकाश देवांगन, सहयोग करियर अकादमी के संचालक अबरार हुसैन, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी और अनिल पांडेय, समाजसेवी दीपक पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

‘गुरु समाज का भविष्य गढ़ते हैं’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उमेश पटेल ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने शिक्षकों और समाजसेवियों के सम्मान को पूरे रायगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया।

वहीं विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने की प्रेरणादायी पहल है।

रामचन्द्र शर्मा ने जताया आभार

कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र शर्मा ने आयोजन की सफलता का श्रेय पूरी टीम और सहयोगियों को देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी साथियों, शिक्षकों, अतिथियों और संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ समापन

सम्मान समारोह का समापन अतिथियों, सम्मानित विभूतियों और उपस्थित जनों के सौहार्दपूर्ण मिलन, जलपान एवं आत्मीय संवाद के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button