रायगढ़

Sand Mining Action Raigarh : बारभौना में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर जब्त

Advertisement

रायगढ़। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बारभौना क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रेत कारोबार का खुलासा किया।

10 ट्रैक्टर जब्त, चालक हुए फरार

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जब्त सभी वाहनों को सुरक्षा के लिए थाना छाल की सुपुर्दगी में रखा गया है।

वाहन मालिकों की हो रही पहचान

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जब्त वाहनों के मालिकों और अवैध रेत उत्खनन में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

खनिज और राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button