रायगढ़

रायगढ़ गौरव : ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषि सिंह ने थाईलैंड में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक, देश का बढ़ाया मान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषि सिंह ने विदेश में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड के पटाया शहर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 9वें हीरोज कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में ऋषि सिंह ने भारत के लिए स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को दी कड़ी मात
ऋषि सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के सफर में कई देशों के मजबूत खिलाड़ियों को हराया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाड़ी को मात देकर शानदार शुरुआत की।

रायगढ़ और छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल
ऋषि सिंह की इस उपलब्धि से रायगढ़ जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का गौरव
थाईलैंड में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर ऋषि सिंह ने साबित किया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button