रायगढ़

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी के निर्देश, लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

Advertisement

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ली समीक्षा बैठक, लंबित समूह नल-जल योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर

रायगढ़। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

लंबित योजनाओं की भी हुई समीक्षा

कलेक्टर ने बैठक के दौरान समूह नल-जल योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को योजनाओं की लगातार निगरानी करने और कार्यों की प्रगति में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।

लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों पर सख्ती

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लंबे समय से निर्माण कार्य बंद रखकर योजनाओं की प्रगति प्रभावित करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेसर्स प्रीति कंस्ट्रक्शन, बिलासपुर और मेसर्स जीतेश्वर साहू, बरमकेला के विरुद्ध संबंधित एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी करने को कहा।

नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण जनहितकारी योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के साथ कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने तथा लापरवाही की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button