रायगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुए अभ्यास के दौरान 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह की सभी गतिविधियों का मिनट-टू-मिनट रिहर्सल किया गया।

सहायक कलेक्टर ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका

अंतिम रिहर्सल में सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद 11 प्लाटून दलों ने अनुशासन के साथ मार्च पास्ट का अभ्यास किया।

पुलिस बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

रिहर्सल के दौरान पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रधुन की प्रस्तुति दी। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रमों का अभ्यास किया।

अधिकारियों ने समारोह की सभी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया, ताकि 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button