छत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया में नामी कंपनी के नाम पर नकली लुब्रिकेंट ऑयल खपाने का आरोप, दुकान से 3 बाल्टियां जब्त

Advertisement

खरसिया। खरसिया में नामी कंपनी के ब्रांड की आड़ में कथित रूप से नकली लुब्रिकेंट ऑयल की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कमल ऑटो सेंटर में दबिश देकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नाम से बेचे जा रहे कथित नकली ‘एनक्लो-68’ लुब्रिकेंट ऑयल की तीन बाल्टियां जब्त की हैं। मामले में दुकान संचालक मोहन कुमार अग्रवाल (42 वर्ष) के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कंपनी के जांच अधिकारी ने की शिकायत

जानकारी के अनुसार EIPR इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ जांच अधिकारी एवं प्रार्थी शुभाशीष डे (42) ने 13 अगस्त 2026 को पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कमल ऑटो सेंटर में एचपीसीएल के वास्तविक उत्पादों की आड़ में कथित रूप से नकली लुब्रिकेंट ऑयल का भंडारण और बिक्री की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने इससे कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने के साथ ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की आशंका भी जताई।

शिकायत पर पुलिस ने दी दबिश

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने कमल ऑटो सेंटर में कार्रवाई की। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहीद नंद कुमार पटेल मार्ग, मंगल बाजार रोड, खरसिया स्थित दुकान पर दबिश दी।

तीन बाल्टियां जब्त, जांच जारी

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एचपीसीएल के नाम से बेचे जा रहे कथित नकली ‘एनक्लो-68’ लुब्रिकेंट ऑयल की तीन बाल्टियां जब्त की हैं। दुकान संचालक मोहन कुमार अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा जब्त उत्पादों की जांच और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button