छत्तीसगढ़रायगढ़

जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ओपी चौधरी ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

Advertisement

जांजगीर-चांपा। वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं।

आम लोगों की समस्याओं का तेजी से हो निराकरण

मंत्री चौधरी ने कहा कि नागरिकों से जुड़े कार्यों का समय पर निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। भ्रष्टाचार या लापरवाही की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की बात भी कही।

मेडिकल कॉलेज और नालंदा परिसर के काम में तेजी के निर्देश

समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, नालंदा परिसर समेत जिले की बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने कहा।

बिजली व्यवस्था और सड़कों को लेकर नाराजगी

बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने और खराबी आने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को भी कहा गया।

राजस्व मामलों का समय पर निपटारा

राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने कहा कि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए।

पीएम सूर्यघर और आवास योजना की समीक्षा

बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा हुई। मंत्री ने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, गुणवत्तापूर्ण सोलर पैनल लगाने और आवास की किस्त जारी करने में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए।

महतारी वंदन की ई-केवाईसी पर जोर

महतारी वंदन योजना के शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों और मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहन

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को फल और सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। कृषि विभाग से खाद और बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश

मंत्री ने जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस और कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button