रायगढ़

रायगढ़ में अतरमुड़ा से मेडिकल कॉलेज तक सड़क होगी चौड़ी, 84 करोड़ का प्रस्ताव; भू-अर्जन पर खर्च होंगे 50 करोड़

Advertisement

रायगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की योजना के तहत अतरमुड़ा से मेडिकल कॉलेज के आगे तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क की नापजोख पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। हालांकि, फिलहाल इस्टीमेट को अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी है।

3.7 किलोमीटर सड़क की चौड़ाई 20 मीटर प्रस्तावित

प्रस्ताव के मुताबिक अतरमुड़ा से मेडिकल कॉलेज के आगे तक करीब 3.7 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई 20 मीटर रखी गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

84 करोड़ के प्रस्ताव में 50 करोड़ भू-अर्जन के लिए

पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार प्रस्ताव की अनुमानित लागत करीब 84 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा भू-अर्जन पर खर्च होने का अनुमान है। करीब 50 करोड़ रुपये केवल जमीन अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। शेष राशि सड़क निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों पर खर्च की जाएगी।

शहर की सात प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की योजना

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। शुरुआती चरण में सात सड़कों को चौड़ा करने के प्रस्ताव को बजट में शामिल किया गया था।

इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने संबंधित सड़कों की नापजोख और तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव तैयार किए और शासन को भेजे। इन्हीं प्रस्तावों में अतरमुड़ा से मेडिकल कॉलेज तक का सड़क चौड़ीकरण भी शामिल है।

मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगा काम

फिलहाल सड़क चौड़ीकरण के लिए तैयार किए गए 84 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति नहीं मिली है। शासन से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद ही भू-अर्जन सहित निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो मेडिकल कॉलेज क्षेत्र तक आवागमन की सुविधा और सड़क की क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button