छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में 31 अगस्त को क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी पर रोड शो, सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में 31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की आठवीं किश्त को लेकर रोड शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में होगा।

मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख अधिकारी होंगे शामिल

रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, खनन क्षेत्र के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक्स की नीलामी के संबंध में निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को जानकारी देना तथा छत्तीसगढ़ में खनिज आधारित निवेश की संभावनाओं को सामने रखना है।

20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए

भारत सरकार ने क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की आठवीं किश्त के तहत कुल 20 खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए उपलब्ध कराए हैं। इनमें 3 माइनिंग लीज और 17 कंपोजिट लाइसेंस वाले ब्लॉक्स शामिल हैं।

इन ब्लॉक्स में ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम और टंगस्टन जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं।

ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के लिए अहम

क्रिटिकल मिनरल्स को देश की ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक विकास और रणनीतिक जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण और अन्य उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में इन खनिजों की मांग लगातार बढ़ रही है।

रोड शो के माध्यम से छत्तीसगढ़ में उपलब्ध खनिज संसाधनों और संभावित निवेश अवसरों को उद्योग जगत के सामने रखा जाएगा। सरकार का जोर खनिज संसाधनों के प्रभावी दोहन के साथ-साथ उनसे जुड़े उद्योगों और निवेश को प्रदेश में बढ़ावा देने पर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button