रायगढ़

अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर महिलाओं की दूसरी बैठक, कार्यक्रमों को मिला अंतिम रूप

Advertisement

शोभायात्रा में दिखेगा नया आकर्षण, मास्टर शेफ और अंताक्षरी प्रतियोगिता रहेंगी खास

रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को श्री श्याम मंदिर परिसर में महिलाओं की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जयंती समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

भव्य होगी अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा

इस बार शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। शोभायात्रा में नई झांकियों को शामिल करने के साथ ही नए बाजे और वाद्य दल बुलाने की योजना बनाई गई है। आयोजन के माध्यम से समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

महिलाओं के लिए मास्टर शेफ और अंताक्षरी

महिलाओं के लिए इस वर्ष भी ‘मास्टर शेफ’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अंताक्षरी प्रतियोगिता को भी विशेष रूप से बड़े स्तर पर कराने की तैयारी है। आयोजन को रोचक बनाने के लिए कोलकाता की टीम को आमंत्रित किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए अन्य मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी जयंती समारोह में शामिल की जाएंगी।

आयोजन को सफल बनाने पर जोर

बैठक में मौजूद महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। जयंती समारोह को यादगार बनाने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।

30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह इस वर्ष 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

बैठक में श्री अग्रसेन सेवा संघ से बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा), प्रदीप गर्ग, मुकेश मित्तल कलानोरिया, संजय अग्रवाल (कार्ड), बजरंग अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), सचिन अग्रवाल, मुकेश गोयल एवं जयप्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। महिलाओं में मनीषा अग्रवाल, नीना अग्रवाल, रिया अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, पारुल गुप्ता, वीणा डालमिया, ऋचा अग्रवाल, कविता बेरीवाल, दीप्ति गुप्ता, रेखा जैन, आशा गोयल, सोना बंसल, प्राची बंसल, रितिका बेरीवाल, ममता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मंजू केडिया, नेहा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सुनीति अग्रवाल, रीमा अग्रवाल, प्रीति पंकज अग्रवाल, कविता बंसल, दीपिका डालमिया, वर्षा बंसल, रेखा प्रतीक अग्रवाल, सुमन सरावगी, वंदना अग्रवाल, रीना पालीवाल, सुशीला देवी, ममता गोयल, रोमा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, शालू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रतीक्षा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, चंपा अग्रवाल, रिंकी केडिया, रीना अग्रवाल, कुसुम, मेघा बेरीवाल, दामिनी अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल और मंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button