छत्तीसगढ़
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने की अगवानी
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे। राजधानी स्थित एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट से सीधे एम्स के लिए होंगे रवाना
रायपुर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि
एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह को लेकर संस्थान में विशेष तैयारियां की गई हैं। समारोह में चिकित्सा शिक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा। उपराष्ट्रपति विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देंगे।






