रायगढ़

17 सितंबर से रायगढ़ जिले में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

Advertisement

‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ से होगी अभियान की शुरुआत, जिलेभर में 5 लाख दीप जलाने का लक्ष्य

रायगढ़। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत गुरुवार, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ के साथ होगी। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में जनभागीदारी के माध्यम से 5 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

घर-घर जलाए जाएंगे ‘आशीर्वाद के दिए’

अभियान के तहत नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया जाएगा। इसके माध्यम से जिले में सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश देने की पहल की जाएगी।

सिंदूर पार्क में 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाएगा रायगढ़

‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ का मुख्य कार्यक्रम रायगढ़ शहर के सिंदूर पार्क में आयोजित होगा। यहां शाम 7 बजे 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी भी शामिल होंगे।

महीनेभर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के सामूहिक आयोजन के साथ किया जा रहा है, जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों की सहभागिता पर जोर रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button