रायगढ़

लैलूंगा-तमनार सड़क के लिए 74 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति, क्षेत्र में खुशी की लहर

Advertisement

कुंजारा-केशला-तोलगे-मिलूपारा होते हुए तमनार तक बनेगा महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने जताया आभार

लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण को अब वित्तीय स्वीकृति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। कुंजारा, केशला, तोलगे और मिलूपारा होते हुए तमनार तक सड़क निर्माण के लिए 74 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

अक्टूबर 2024 में उठी थी सड़क की मांग

इस सड़क को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से मांग की जा रही थी। 4 अक्टूबर 2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लमडांड के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने मंच से क्षेत्र की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

उन्होंने जर्जर सड़क की स्थिति और क्षेत्रवासियों की परेशानी को सामने रखते हुए जनप्रतिनिधियों के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी। इसके साथ ही इस संबंध में लिखित मांग-पत्र भी सौंपा गया था।

मंच से हुई थी सड़क निर्माण की घोषणा

मंडल अध्यक्ष द्वारा रखी गई मांग पर उस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मंच से सड़क निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी झगरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण की घोषणा की थी।

अब वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी है।

जनभावना की जीत बताया

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने वित्तीय स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर 2024 को लमडांड के कार्यक्रम में उन्होंने जनभावना से जुड़ी इस मांग को मंच से रखा था और लिखित मांग-पत्र भी सौंपा था।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा मंच से मांग को स्वीकार किए जाने और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भी सड़क निर्माण की घोषणा किए जाने के बाद अब वित्तीय स्वीकृति मिलना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सड़क बनने से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में विकास और आवागमन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

मनोज सतपथी ने सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र के गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button