छत्तीसगढ़

नवा रायपुर ओपन 2026 का 15 सितंबर को आगाज, सीएम साय करेंगे सेरेमोनियल टी-ऑफ

Advertisement

कपिल देव की मौजूदगी में होगा आयोजन, नवा रायपुर को गोल्फ और खेल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल

नवा रायपुर। नवा रायपुर को देश के प्रमुख गोल्फ केंद्रों में विकसित करने और छत्तीसगढ़ में खेल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 सितंबर को फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर में होगा।

उद्घाटन समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव तथा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जौहल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

सेरेमोनियल टी-ऑफ से शुरू होगी प्रतियोगिता

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 3:05 बजे सेरेमोनियल टी-ऑफ कर प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि गोल्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण भी किया जाएगा। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री और प्रतियोगिता से जुड़े अतिथि मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

गोल्फ को बढ़ावा देने पर जोर

आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेल के प्रति रुचि को बढ़ाना और प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के जरिए नवा रायपुर की आधुनिक अधोसंरचना और उपलब्ध खेल सुविधाओं को भी देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

खेल पर्यटन को मिलेगा नया मंच

‘नवा रायपुर ओपन 2026’ को प्रदेश में खेल पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी से नवा रायपुर की गोल्फ सुविधाओं को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

आयोजन के माध्यम से नवा रायपुर को गोल्फ प्रतियोगिताओं के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ छत्तीसगढ़ में खेल, पर्यटन और आधुनिक खेल अधोसंरचना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button