गोल बाजार में गणपति भक्ति में डूबे सीएम साय, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री ने गोल बाजार पहुंचकर की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की मांगी कामना
रायपुर, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार गणपति भक्ति और उत्सव के रंग में नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार रात गोल बाजार पहुंचकर श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ के सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुकुट पहनाकर किया गणपति का पूजन
गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप बनाए गए गणेशोत्सव पंडाल में मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश को मुकुट अर्पित किया। इसके बाद तिलक लगाकर विधिवत पूजा की। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भगवान गणेश की आरती उतारी और प्रदेश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भगवान गणेश से प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में खुशहाली लाने की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गोल बाजार में श्रद्धालुओं के बीच उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।
गणेशोत्सव के माध्यम से राजधानी में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है।






