छत्तीसगढ़

रायपुर में स्मृति ईरानी के सख्त तेवर, भीड़ देखकर जताई नाराजगी

Advertisement

भाजपा कार्यालय में केवल निर्धारित बैठक वाले पदाधिकारियों को बुलाने के निर्देश, ‘मैडम’ शब्द के इस्तेमाल पर भी की टिप्पणी

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के रायपुर प्रवास के पहले ही दिन पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनके सख्त तेवर देखने को मिले। कार्यालय पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि परिसर में इतनी भीड़ जुटाने का क्या औचित्य है। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में केवल उन्हीं लोगों को कार्यालय बुलाया जाए, जिनकी उस समय बैठक निर्धारित हो।

परिसर में प्रवेश के दौरान प्रदेश के कुछ मंत्रियों और विधायकों को भी अपने वाहनों के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। स्मृति ईरानी ने अपने रायपुर प्रवास के पहले दिन सुबह से शाम तक संगठन के विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली और रीति-नीति को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की।

‘मैडम’ शब्द के इस्तेमाल पर भी टिप्पणी

बैठकों के दौरान स्मृति ईरानी की एक टिप्पणी ने भी पार्टी पदाधिकारियों का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि पार्टी में ‘मैडम’ शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “देश में एक ही मैडम हैं, वो हैं सोनिया गांधी।”

प्रदेश प्रभारी के इस निर्देश और टिप्पणी को संगठन में अनुशासन तथा संबोधन की परंपरा से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके रायपुर प्रवास के पहले दिन हुई बैठकों में संगठनात्मक व्यवस्था और पार्टी की कार्यशैली पर विशेष जोर रहा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button