छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई: सूरजपुर में बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर छापा, घर और ऑफिस में दस्तावेजों की जांच

Advertisement
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आयकर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सूरजपुर जिले में बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी। टीम श्याम मंदिर रोड स्थित घर और कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई की खबर से स्थानीय कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।

100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की टीमें जांच में जुटीं

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने इस कार्रवाई को बड़े स्तर पर अंजाम दिया है। इसके लिए 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कई टीमें बनाई गई हैं। भोपाल और रायपुर के अधिकारी संयुक्त रूप से अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात किए गए हैं।

बुधवार को रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में भी दी गई थी दबिश

इससे पहले बुधवार 18 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग की टीमों ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमार कार्रवाई शुरू की थी। रायपुर में बर्बरीक ग्रुप के कई ठिकानों पर अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान ग्रुप के संचालक श्रवण अग्रवाल के निवास पर भी टीम पहुंची थी।

राजधानी के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ में भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेज और अन्य जरूरी साक्ष्य खंगाले थे।

कार्रवाई से कारोबारी जगत में बढ़ी हलचल

बुधवार से लगातार चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई और अधिकारियों के साथ CRPF जवानों की तैनाती से कारोबारी जगत में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आयकर विभाग की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button